Chemistry Solid State Important Questions Subjective In Hindi | Chapter-01 ठोस अवस्था के सब्जेक्टिव महत्वपूर्ण प्रश्न

Published On: 11/01/2022

Chemistry Solid State Important Questions Subjective In Hindi

आज के इस लेख में आपलोगों के लिए Chemistry Solid State Important Questions Subjective In Hindi | Chapter-01 ठोस अवस्था के सब्जेक्टिव महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में जानेगे | मह्त्ब्पूर्ण Class 12 Chemistry Chapter-01 Subjective क्वेश्चन दिया गया है हिंदी माध्यम में |

हमलोग Chemistry solid state important questions के बारे स्टडी करेगे |  Join Telegram For Fast Update :- Click Hare बोर्ड एग्जाम के लिए और अन्य स्टेट एग्जाम के लिए भी  बहुत ही Important Subjective Question Chemistry Chapter:-1 के पोस्ट किया गया है | आप सभी इस Subjective Question को स्टडी करके अच्छे -अच्छे मार्क्स  लाने की प्रयाश करे | और इस एजुकेशन साईट के बारे में दोस्त को बतेये |

Chemistry solid state important questions In Hindi

प्रश्न 1. ठोस कठोर क्यों होते हैं?

हल:- ठोस अवस्था में अवयवी कण गति करने के लिए स्वतन्त्र नहीं होते हैं। अवयवी कणों के मध्य प्रबल आकर्षण बलों के कारण ये केवल अपनी माध्य स्थितियों के चारों ओर दोलन कर सकते हैं। इस कारण ठोस सघन व्यवस्था तथा कठोर संरचना रखते हैं।


प्रश्न 2. ठोसों का आयतन निश्चित क्यों होता है?

हल:– ठोसों में अवयवी कण अपनी माध्य स्थितियों में प्रबल आकर्षण बलों द्वारा बँधे रहते हैं। अणुओं के मध्य दूरी अर्थात् अन्तराण्विक दूरी दाब बढ़ाने या कम करने पर अप्रभावित रहती है। अतः ठोसों का आयतन निश्चित होता है।


प्रश्न 3. काँच को अतिशीतित द्रव क्यों माना जाता है?

हल:- द्रव अभिलाक्षणिक गुण अर्थात् बहने की प्रवृत्ति रखते हैं। काँच भी इस गुण को प्रदर्शित करता है यद्यपि यह अत्यन्त मन्द बहता है। पुरानी इमारतों की खिड़कियों और दरवाजों में जड़े शीशे निरअपवाद रूप से शीर्ष की अपेक्षा अधस्तल में किचित मोटे पाए जाते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि काँच अत्यधिक मन्दता से नीचे प्रवाहित होकर अधरतल भाग को किचिंत मोटा कर देता है। अतः काँच को अतिशीतित द्रव माना जाता है।


प्रश्न 4. एक ठोस के अपवर्तनांक का सभी दिशाओं में समान मान प्रेक्षित होता है। इस ठोस की प्रकृति पर टिप्पणी कीजिए। क्या यह विदलन गुण प्रदर्शित करेगा?

हल:- एक ठोस जो सभी दिशाओं में अपवर्तनांक के समान मान रखता है, समदैशिक प्रकृति का • होता है तथा इसके कारण इस ठोस की प्रकृति अक्रिस्टलीय होती है। तेज धार वाले औजार से काटने पर यह साफ विदलन प्रदर्शित नहीं करता है बल्कि यह अनियमित सतहों वाले टुकड़ों में टूट जाता है।


प्रश्न 5. ठोस. A, अत्यधिक कठोर तथा ठोस एवं गलित दोनों अवस्थाओं में विद्युतरोधी है तथा अत्यन्त उच्च ताप पर पिघलता है। यह किस प्रकार का ठोस है?

हल:- चूँकि, ठोस ‘A’ ठोस एवं गलित दोनों अवस्थाओं में विद्युतरोधी है, यह इसमें आयनों की अनुपस्थिति को प्रदर्शित करता है। यह अत्यन्त उच्च ताप पर पिघलता है, अतः यह एक विशाल अणु है। ये सहसंयोजक ठोसों के गुण है। अतः यह एक सहसंयोजक ठोस है।

Chemistry solid state subjective question in hindi

प्रश्न 6. आयनिक ठोस गलित अवस्था में विद्युत चालक होते हैं परन्तु ठोस अवस्था में नहीं, व्याख्या कीजिए।

हल:- आयनिक ठोसों की गलित अवस्था में विद्युत संचालन आयनों की गति के कारण होता है। ठोस अवस्था में आयन गति नहीं कर सकते हैं तथा प्रबल स्थिर वैद्युत बलों द्वारा बँधे रहते हैं। अतः ये कुचालक के समान व्यवहार करते हैं।


प्रश्न 7. ‘जालक बिन्दु’ से आप क्या समझते हैं?

हल:- जालक बिन्दु एक क्रिस्टल जालक में एक विशिष्ट अवयवी कण (परमाणु आयन या अणु) की स्थिति को निरूपित करता है। दिवस्थान या आकाश में जालक बिन्दुओं की व्यवस्था एक विशिष्ट क्रिस्टलीय ठोस की ज्यामिति के लिए उत्तरदायी होती है।


प्रश्न 8. स्पष्ट कीजिए कि एक घनीय एकक कोष्ठिका के (1) कोने और (ii) अंतः केन्द्र पर उपस्थित परमाणु का कितना भाग सन्निकट कोष्ठिका से सहभाजित होता है।

हल:– (i)एक एकक कोष्ठिका के कोने पर उपस्थित बिन्दु आठ एकक कोष्ठिकाओं द्वारा बराबर सहभाजित होता है तथा इसलिए इस प्रकार के प्रत्येक बिन्दु का केवल 1/8 वाँ भाग एक विशिष्ट एकक कोष्ठिका से सम्बन्धित होता है।

(ii) एक काय या अंतः केन्द्रित बिन्दु पूर्णतया एक एकक कोष्ठिका से सम्बन्धित होता है क्योंकि यह अन्य किसी एकक कोष्ठिका द्वारा सहभाजित नहीं होता है।


प्रश्न 9. जब एक ठोस को गर्म किया जाता है तो किस प्रकार का दोष उत्पन्न हो सकता है? इससे कौन-से भौतिक गुण प्रभावित होते हैं और किस प्रकार?

हल:- जब एक ठोस को गर्म किया जाता है, तो क्रिस्टल में एक रिक्तिका उत्पन्न हो जाती है। गर्म करने पर कुछ जालक स्थल रिक्त हो जाते हैं तथा ठोस का घनत्व कम हो जाता है क्योंकि आयनों की संख्या प्रति इकाई आयतन घटती है।


प्रश्न 10. निम्नलिखित ठोस किस प्रकार का स्टॉइकियोमोट्री दोष दर्शाते हैं? (i) ZnS (ii) AgBr

हल:- (i) Zns फेंकेल दोष को दर्शाता है क्योंकि इसके आयनों के आकार अधिक अन्तर होता है।   (i) AgBr फेंकेल तथा शॉट्की दोनों ही दोषों को दर्शाता है।

Class 12 Chemistry ठोस अवस्था के सब्जेक्टिव महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 11.  क्रिस्टलीय और अक्रिस्टलीय ठोसो में क्या अंतर है ?

1. क्रिस्टलीय  ठोसो में कण एक क्रम में सजा होता है |1. अक्रिस्टलीय  ठोसो में कण की सजावट में  क्रम नहीं होता है |
2. यह दीर्ध परासी होता है|2. यह लधु परासी होता है|
3. क्रिस्टलीय ठोसो के निर्माण हेतु द्रव को धीरे-धीरे ठंडा किया जाता है |3. अक्रिस्टलीय ठोसो के निर्माण हेतु द्रव को अचानक  ठंडा किया जाता है |
4. यह वास्तविक ठोस होता है |4. यह आभासीठोस होता है |
5. यह विषम-दैसिक प्रकृति का होता है |5. यह सम-दैसिक प्रकृति का होता है |

प्रश्न 12. ठोस किसे कहते है ?

हल:- वैसा पदार्थ जिसका आकार और आयतन दोनों निश्चित होती है उसे ठोस कहते है |

उदाहरण:- हिरा , नमक, चीनी , ग्रेफाइट etc

 ठोस का वर्गीकरण:- कणों के सजावट के अधार पर ठोस दो प्रकार के होता है |

  1. क्रिष्टलीय ठोस या रवेदार ठोस
  2. अक्रिष्टलीय ठोस या रवाहिन ठोस या वेरवेदार ठोस

प्रश्न 13. विषम दैशिक किसे कहते है ?

उतर :- विभिन दिशा में जिसका भैतिक गुण विभिन्न होता है , उसे विषम दैशिक कहते है |


प्रश्न 14. समदैशिक किसे कहते है ?

उतर :- विभिन दिशा में जिसका भैतिक गुण समान होता है | उसे समदैशिक कहते है


प्रश्न 15. क्रिस्टलीय ठोस कितने प्रकार के होते है ?

उतर :- क्रिस्टलीय ठोस निम्न प्रकार के होते है

  1. आयनिक ठोस
  2. सह-सयोजक ठोस
  3. धात्विक ठोस
  4. आण्विक ठोस

आशा करते है की पोस्ट दी गयी जानकारी अच्छा लगा होगा और कुछ  मदद मिला होगा | यदि किसी प्रकार की शिकायत या गलत आंसर या क्वेश्चन है तो हमें कमेंट करे बताये हम अगले पोस्ट में उस कमी को Solve करने की कोशिश करेगे | स्टडी से Releated की प्रकार के क्वेश्चन के लिए गूगल पर Search करे bihariacademy.com

bihariacademy
Also Read | इसे भी पढ़े —
[catlist numberposts=11 orderby=modified ]

Bihari Academy By Sarkari Exam

ठोस अवस्था नोट्स | class 12 chemistry chapter 1 notes in Hindi

Q1. अक्रिस्टलीय ठोस के रूप में जाना जाता है

Ans:- झूठा ठोस

Q2. मूल क्रिस्टल तंत्रों की संख्या होती है?

Ans:- 07

Q3. NaCl क्रिस्टल की संरचना होती है?

Ans:- फलक केंद्रित

Q4. किस रवा में बिंदु डिफेक्ट उसके घनत्व को घटा देता है तो उसे कहते हैं

Ans:- स्कोटी डिफेक्ट

Q5. ग्रेफाइट का संरचना क्या है?

Ans:- हेक्सागोनल

Related Post

Bihar Home Guard Recruitment 2025
Apply Form, Latest Job, new update

Bihar Home Guard Physical Admit Card 2025 Released

By Bihari Academy
|
06/06/2025
Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025
I Have A Dream Objective Question Answer Pdf Download
12th English Objective Question, Class 12Th English

I Have A Dream Objective Question Answer Pdf Download

By Bihari Academy
|
05/06/2025

2 thoughts on “Chemistry Solid State Important Questions Subjective In Hindi | Chapter-01 ठोस अवस्था के सब्जेक्टिव महत्वपूर्ण प्रश्न”

Leave a Comment